Dr. Satish Balram Agnihotri
  • About
      • Back
      • Profile
      • Photo Gallery
          • Back
          • Memories & Moments
          • With Students
  • Blog
      • Back
      • Memoirs/ Public Policy In Practice
      • In A Land Of Dirt Roads
      • All English Content
      • All Hindi Content
  • Publications
      • Back
      • Books
      • Academic Publications
      • Varied Publications
      • Downloadable Articles
  • Web Links
      • Back
      • Video Links
      • Towards a Kuposhan Mukt Bharat
  • Contact
  1. You are here:  
  2. Home
  3. Blog
  4. In A Land Of Dirt Roads
  5. Poetry

जो तुमको हो पसंद - गोदी मिडिया का समूह गान

Details
Published: 21 December 2021
  • Hindi

जो तुमको हो पसंद, वही बात कहेंगे
तुम दिन को अगर रात कहो, रात कहेंगे

मिलते ना इश्तेहार तो मर जाते हम कभी के
पूरे हुए हैं आप से, अरमान चैनलों के

[ Read More ]

कायरता की कांव-कांव

Details
Published: 14 November 2021
  • Hindi

भीख में मिले सम्मान का
रखने को झूठा मान
कौवे के लिये जरूरी था
करे गरूड का अपमान

कहावत “नंगे से ऊपरवाला भी डरता है”
पूरी हुई चरितार्थ
जब राजाश्रित नंगेपन के आगे
हुए सभी हतवाक्

[ Read More ]

ड्रग की नूरा कुश्ती

Details
Published: 03 November 2021
  • Hindi

छह ग्राम ड्रग की कुश्ती को, देख कबीरा रोय
तीन टनों के खेप की, बात न पूछे कोय
बात न पूछे कोय, मामला पड़ गया ठंढा
राहत मोटे सेठ को, चला बंबई पर डंड़ा

[ Read More ]

दूरबीन से देखो भाई

Details
Published: 01 November 2021
  • Hindi

दूरबीन से देखो भाई,
जो न आंख से पड़े दिखाई!

आसमान के तारे लगते
जैसे जुगनू घास में,
नहीं नजर आता है लेकिन
जो घटता है पास में!

[ Read More ]

 नेता कहे किसान से …..

Details
Published: 05 October 2021
  • Hindi

नेता कहे किसान से, तू नहीं जाने मोय
ऱॅली का दिन आन दे, फिर रौंदूंगा तोय

नीचे गाड़ी के आयेगा, पिल्ला और किसान
पहला मन को दुख दे, दूजा तो शैतान

[ Read More ]

 ट्रॅक्टरों का षडयंत्र

Details
Published: 18 September 2021
  • Hindi

खबरदार,
ट्रॅक्टर कुछ ज्यादा ही बिक रहे हैं
मगर ये आलीशान गाडियां नहीं
क्या अर्थव्यवस्था के लिये खतरे की
घंटी तो नहीं

[ Read More ]

 पुनः द्रौपदी आयेगी

Details
Published: 01 September 2021
  • Hindi

जब तुम कर दी गयी निर्वसन
चुप थी सब आचार्य मंडली
आज तुम्हे मिलता निष्कासन
सभा नयी और नयी है टोली
पर कोई आश्चर्य नहीं है
आज भी चुप आचार्य मंडली

[ Read More ]

 Software, software on the wall/ Time to snoop on them all

Details
Published: 20 July 2021
  • English

Take that lady journalist
Thinks she is an evangelist
Trying to probe business deals 
Ignoring wheels within the wheels
How can a woman have such gall? 
Time to snoop on them all

[ Read More ]

 “मैं नहीं चंदा चुरायो”

Details
Published: 21 June 2021
  • Hindi

मैया मोरी, मैं नहीं चंदा चुरायो
भोर भयो कागजन के पाछे, दफ्तरन मोही पठायो
चार पहर पूरा करके घोटाला, सांझ रजिस्ट्री करायो

मैया मोरी, मैं नहीं चंदा चुरायो
मैं सेवक शहरन को छोटो, पैसो किस विध पायो
आप वाप सब बैर पडे हैं, कागज प्रेस में दिखायो

[ Read More ]

 ज़रा सी खांसी जो होती है……..

Details
Published: 02 June 2021
  • Hindi

ज़रा सी खांसी जो होती है तो दिल सोचता है 
कहीं ये वो तो नहीं, कहीं ये वो तो नहीं 
ज़रा सी खांसी होती है … 

घुस के सीने में कोई जगह बना लेता है 
हर दवाई को बता जैसे धता देता है 
है उसी की ये सदा, है उसी की ये अदा 
कहीं ये वो तो नहीं … 

[ Read More ]

 Let them eat dark chocolate

Details
Published: 14 May 2021
  • English

Let them eat dark chocolate,
Tweeted Marie Antoinette

With the bourbon dynasty
Things can really go nasty

In the face of adversity
You must spread positivity

[ Read More ]

 साये में मौत

Details
Published: 11 May 2021
  • Hindi

कहां तो तय था पंद्रह लाख हरेक घर के लिये
कहां दवा भी मयस्सर नहीं शहर के लिये
          यहां अस्पतालो के साये में मौत बैठी है
          चलो यहाँ से कहीं दूसरे शहर के लिये

[ Read More ]

 मैं और मेरे तोते

Details
Published: 03 May 2021
  • Hindi

मै और मेरे तोतै, अक्सर ये बातें करते हैं ….
अगर करोना न होता तो ऐसा होता, जुमला चल जाता तो वैसा होता
अगर गोली न चलती तो ऐसा होता, दंगे हो जाते तो वैसा होता ….
नतीजे फिर ऐसे नहीं, वैसे होते
विरोधी हमारी जीत पे हैरां होते, हम उनकी हालत पे कितना हँसते
मैं और मेरे तोते, अक्सर ये बातें करते थे
अबकी बार दो सौ पार ……..,मगर,
ये कहाँSS आ गये हम, यूँ ही साथ साथ चलते
ये सारे ही नतीजे, चले हाSSथ से फिसलते

[ Read More ]

 हमने जिसका हनन किया, पहले उसको नमन किया

Details
Published: 23 April 2021
  • Hindi

हमने जिसका हनन किया, पहले उसको नमन किया

अर्धसत्य का गरल बनाकर, उसपर डर की डाली चादर
हर भाषण में, हर प्रचार में हमने विष का वमन किया

हर अच्छे मौके पर रखी हमने पक्की निगरानी
श्रेय बटोरा, आंच न आये, इसका पूरा जतन किया

[ Read More ]

नया युग

Details
Published: 12 April 2021
  • Hindi

गलतफहमी की ऐसी हवा बह चली
कि चार जानें हमें अलविदा कह चलीं
पट्टी बेबसी की आंखों पे ऐसी बंधी
किसी भीड़ में एहतियात की कमी ना खली

[ Read More ]

 पैबंद – फटी जींस पर

Details
Published: 19 March 2021
  • Hindi

मेरी जींस से झांकते अंगों को घूरती हुई
उनकी फटी सी आंखें
और जो मुझपर फेंकना चाहते थे मन ही मन
वह उनकी अक्ल पर पडे हुए पत्थर
तिसपर सत्ता का चढ़ा हुआ अहंकार
जिसने झांका, मेरे मन के नहीं
ज

[ Read More ]

 पंच परमेश्वर 2.0

Details
Published: 14 February 2021
  • Hindi

पंच परमेश्वर कहानी में खाला ने अलगु चौधरी से पूछा था “बेटा, बिगाड़ के डर से क्या ईमान की बात नहीं कहोगे?” उसे क्या पता था कि अलगु चौधरी, जुम्मन के दोस्तों की ही एक कमेटी बना देंगे जो यह तय करेगी के खाला की फसल को धन्नासेठों के हाथ बेचने का अधिकार जुम्मन का ही है ना!

[ Read More ]

 खामोश … पीडिता ही दोषी है

Details
Published: 01 January 2021
  • Hindi

क्या कहा? तुमपर हुआ बलात्कार! जरूर तुम्ही ने कुछ किया होगा
अपनी किसी अशालीनता से ‘बेचारे’ मर्द को उकसाया होगा

कपड़े जरूर तंग थे तुम्हारे, संस्कारों से दूर विदेशियत के मारे
अच्छा ss तुमने पहन रखी थी साड़ी?
जरूर होगी नाभिदर्शना, और पीठ उघाड़ने वाली

[ Read More ]

 Order at the Cost of Law

Details
Published: 02 December 2020
  • English

Supreme is the personal liberty
Thundered the pompous majesty
Conditions apply,
Whispered the ground reality

[ Read More ]

 इन्हीं लोगों ने ले लीना…

Details
Published: 11 October 2020
  • Hindi

हमरी न मानो राजदीपवा से पूछो, राजदीपवा से पूछो
राजदीपवा से पूछो, जिस ने sssssssss …..
जिस ने रिया के संग छीना टीआरपी मोरा
इंडिया टुडे ने, इंडिया टुडे ने, इंडिया टुडे ने
इंडिया टुडे ने ले लीना टीआरपी मोरा, टीआरपी मोरा ….टीआरपी मोरा

[ Read More ]

Page 3 of 4

  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
© 2026 Dr. Satish B Agnihotri
Follow me on Twitter
Designed & Maintained by
Argentum Web Solutions