(इंदीवरजी से क्षमायाचना सहित)

जो तुमको हो पसंद, वही बात कहेंगे
तुम दिन को अगर रात कहो, रात कहेंगे

मिलते ना इश्तेहार तो मर जाते हम कभी के
पूरे हुए हैं आप से, अरमान चैनलों के
हम हर घड़ी ही आपका गुणगान करेंगे
तुम दिन को अगर रात कहो, रात कहेंगे

जो तुमको हो पसंद .......

पूजेंगे, लगाएंगे, मख्ख़न हम आप ही को
कैमरे में दम है जब तक, दिखाएंगे आप ही को
अपनी ज़ुबान से आपके, अपनी ज़ुबान से आपके

अपनी ज़ुबान से आपके जुमलात कहेंगे

तुम दिन को अगर रात कहो, रात कहेंगे

जो तुमको हो पसंद, वही बात कहेंगे

छवि सौजन्य: पिक्साबे

No comments on 'जो तुमको हो पसंद - गोदी मिडिया का समूह गान'

Leave your comment

In reply to Some User