ये छापे ये ट्रोलिंग ये कोर्ट की इनायत, ये जेल की हवा
कहा शासकों ने कि हर इक विरोध की यही है सजा
ये छापे ये ट्रोलिंग .....

लुटेरों की महफ़िल ने कर के इशारा
कहा अब है सारा ये सिस्टम हमारा
पुलिस भी हमारी ये कोर्ट भी हमारा
करे कोई अब आरज़ु और क्या
ये छापे ये ट्रोलिंग .....

ये क्या बात है कोर्ट के फैसले में
के सकते में सब रह गये एक घड़ी में
ये कातिल की बाहों में मुंसिफ की बाहें
लो आने लगा लोकतंत्र का मज़ा
ये छापे ये ट्रोलिंग .....

कसम है तुम्हे तुम अगर हमसे टूटे
रहे कुर्सी जब तक ये बंधन ना छूटे
तुम्हें गाड़ी दी है, ये बंगला दिया है
हमारी गुलामी में रहना सदा
ये छापे ये ट्रोलिंग ये कोर्ट की इनायत, ये जेल की हवा.....

छवि सौजन्य: पिक्साबे

No comments on 'ये छापे ये ट्रोलिंग ..... '

Leave your comment

In reply to Some User