कानून का राज है – उन्होंने जुमला सुनाया
ग्राउंड़ रिऍलिटी ने, ठहाका लगाया

दोषी बख़्शा नहीं जायेगा, उन्होंने गरज कर बताया
ऐसे सैकड़ों हैं केस, प्यादे ने ठहाका लगाया

बलात्कारी हैं कारावास में, उन्होंने उंगली नचाय़ी
पॅरोल देनेवालों ने ठहाका लगाया

केस दायर है उसपर, पहलवानों से बोला
अंतरिम जमानत लेनेवाले ने ठहाका लगाया

बेटियां बचायेंगे हम, कहकर वे गरजे
बोटियां नोचनेवालों ने ठहाका लगाया

पर अपनी पीड़ा की जब उन्होंने, लगाई नुमाईश
सुधी प्रजा ने जोर का ठहाका लगाया

छवि सौजन्य: पिक्साबे