दीमक ने इस्तीफा दे दिया
पेड़ को खोखला करने के बाद
उसका कार्य हो चुका था सिद्ध
साथी दीमकों ने तालियां बजाईं
पर गुप्त रुप से
वह सब भी तो नियुक्त थे
इसी काम के लिये
खोखला करने हर उस पेड़ को
जो जंगल को संरक्षित रख सके
दीमकों के सरदार ने भी
सहमति का संकेत दिया
उसका ध्येय भी तो य़ही था
जंगल को ध्वस्त करना
उसकी सुरक्षा के नाम पर

छवि सौजन्य: शटरस्टॉक

No comments on 'इस्तीफा'

Leave your comment

In reply to Some User